चूरू | रात 10 बजे की टक्कर के बाद मचा हड़कंप... शादी में जा रहा था परिवार... रास्ते में हुआ कुछ ऐसा कि मच गई अफरा-तफरी... और बोलेरो बनी आग का गोला... चूरू जिले में कल रात एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ, जब एक बोलेरो और डंपर की जोरदार टक्कर के बाद गाड़ी में आग लग गई। हादसा थिरपाली गांव के पास रात करीब 10 बजे हुआ।
बताया जा रहा है कि बोलेरो में सवार लोग सिधमुख क्षेत्र से पिलानी में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि बोलेरो में तुरंत आग भड़क उठी, जिसमें तीन लोग जिंदा जल गए। हादसे में पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक इलाज के बाद जयपुर रेफर किया गया है। पुलिस के अनुसार शव बुरी तरह जल चुके हैं, जिससे उनकी पहचान नहीं हो पाई है। सभी शवों को चूरू के जिला अस्पताल में रखवाया गया है। डंपर राजगढ़ की ओर जा रहा था और हादसा थिरपाली टोल प्लाजा के पास हुआ। स्थानीय लोगों का कहना है कि डंपर की तेज रफ्तार इस दुर्घटना का कारण हो सकती है, हालांकि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। घायलों में हनुमानगढ़ और चूरू के निवासी शामिल हैं, जबकि एक व्यक्ति हिसार का बताया जा रहा है।