वजन घटाने का वादा… लेकिन ,खाते से निकल गए करोड़ों रुपये
क्या आपने कभी सोचा है… कि वजन घटाने की दवा के नाम पर कोई कंपनी लोगों से करोड़ों रुपये ऐंठ सकती है? और वो भी सिर्फ कुछ महीनों के भीतर…एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है Surat से… जहां सूरत साइबर क्राइम पुलिस ने एक बड़े साइबर फ्रॉड नेटवर्क का पर्दाफाश
News Affair 24
एडमिन द्वारा

शेयर करना
क्या आपने कभी सोचा है… कि वजन घटाने की दवा के नाम पर कोई कंपनी लोगों से करोड़ों रुपये ऐंठ सकती है? और वो भी सिर्फ कुछ महीनों के भीतर…एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है Surat से… जहां सूरत साइबर क्राइम पुलिस ने एक बड़े साइबर फ्रॉड नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए करोड़ों की ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। जांच में सामने आया है कि क्योरस्ट साइंस एंड वेलनेस प्राइवेट लिमिटेड नाम की एक फर्जी कंपनी लोगों को वजन कम करने की दवा और हेल्थ ट्रीटमेंट का लालच देकर अपने जाल में फंसा रही थी। हैरानी की बात ये है कि इस कंपनी ने सिर्फ 5 महीनों के भीतर एक शिकायतकर्ता से ही 1 करोड़ 77 लाख 40 हजार 500 रुपये ठग लिए। जब पुलिस ने जांच को आगे बढ़ाया… तो इस पूरे नेटवर्क के तार सीधे Gurugram हरियाणा के गुरुग्राम तक जा पहुंचे… जहां इस फर्जी कंपनी द्वारा एक बड़ा कॉल सेंटर ऑपरेट किया जा रहा था। बताया जा रहा है कि इस कॉल सेंटर में करीब 150 कॉलर्स और बड़ा स्टाफ मौजूद था… जो लगातार लोगों को कॉल कर… वजन घटाने, हेल्थ पैकेज और दवाइयों के नाम पर भरोसे में लेकर ठगी को अंजाम दे रहे थे। यानी बाहर से दिख रही थी एक हेल्थ और वेलनेस कंपनी… लेकिन अंदर चल रहा था करोड़ों रुपये की ठगी का संगठित खेल। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इस गिरोह ने अब तक कितने लोगों को अपना शिकार बनाया… कितने राज्यों और शहरों में यह नेटवर्क फैला हुआ था… और आखिर इस पूरे रैकेट का असली मास्टरमाइंड कौन है। लेकिन सबसे बड़ा सवाल ..क्या आज के दौर में ऑनलाइन विज्ञापन, हेल्थ ऑफर्स और चमत्कारी दवाओं के नाम पर लोगों को ठगने के नए तरीके तेजी से बढ़ रहे हैं? फिलहाल जांच जारी है… और आने वाले दिनों में इस मामले में और बड़े खुलासे हो सकते हैं। और आप सभी दर्शकों से हमारी एक खास अपील… ऐसी भ्रामक कंपनियों, ऑनलाइन ऑफर्स और चमत्कारी दवाओं के झांसे में आने से बचें। सतर्क रहें… सुरक्षित रहें… क्योंकि आपकी एक छोटी सी लापरवाही… साइबर ठगों के लिए बड़ा मौका बन सकती है।