एक ऐसा मामला सामने आया है आप सुनेंगे कहेंगे… ये कौन सा रिश्ता है… और मानवता… और शर्म कहां है… पहले सुनें इस महिला को क्या कह रही है… फिर बात करते हैं कि हुआ क्या है…तो आपने सुना क्या कहा इस महिला ने वहां खुद… सोशल मीडिया पर वीडियो बनाकर… खुद रिश्तों को एक्सेप्ट कर रही है और फिर जो कहानी सामने आ रही है वह चौंकाने वाली है…मामला सामने आया है झारखंड के गिरिडीह के सिरमाडीह गांव से… जहां एक परिवार की कहानी ने पूरे इलाके को सन्न कर दिया है।सूत्रों और पुलिस जानकारी के अनुसार… परिवार के भीतर रिश्तों के बीच लंबे समय से तनाव चल रहा था। आरोप है कि घर में ही ऐसे संबंध बन गए थे… जिसने रिश्तों की मर्यादा को पूरी तरह तोड़ दिया। आरोप है कि ससुर दौलत साव का अपनी ही सगी छोटी बहू के साथ अवैध संबंध चल रहा था।सबसे दर्दनाक पहलू ये बताया जा रहा है कि परिवार में विवाद लगातार बढ़ता गया… और उसी विवाद ने एक ऐसी घटना को जन्म दिया… जिसने पूरे घर को तबाह कर दिया। इस घिनौने रिश्ते का विरोध घर की बुजुर्ग महिला यानी आरोपी की पत्नी कुलसी देवी लगातार कर रही थीं। वो हर दिन इस पाप के खिलाफ आवाज उठा रही थीं।लेकिन आरोप है कि इस पूरे मामले में एक खौफनाक साजिश रची गई… और विरोध से परेशान होकर ससुर ने अपनी ही बहू के साथ मिलकर पत्थर काटने वाली ग्राइंडर मशीन से गला रेतकर कुलसी देवी की बेरहमी से हत्या कर दी। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई… और हर कोई यही सवाल पूछता रह गया कि… आखिर रिश्तों का इतना भयानक अंत कैसे हुआ?इस पूरी कहानी का सबसे दुखद पहलू जानते हैं क्या है? इस बहू का पति अपने परिवार का पेट पालने के लिए दूर हैदराबाद में नौकरी कर रहा था। उसे अंदाजा भी नहीं रहा होगा कि जिस घर में भरोसा होना चाहिए था… वहीं पर शक, विवाद और विश्वासघात की ऐसी कहानी सामने आई… जिसने इंसानियत को झकझोर दिया है।सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची… और जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी ससुर और बहू दोनों को हिरासत में ले लिया है। शुरुआती जांच में पारिवारिक विवाद और आपसी नाजायज संबंधों को ही इस घटना की मुख्य वजह माना जा रहा है… लेकिन पुलिस सभी एंगल से मामले की गहराई से जांच कर रही है।हालांकि यह खबर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल है, जिसकी पुष्टि न्यूज़ अफेयर 24 सीधे तौर पर नहीं करता है। लेकिन अगर इन दावों में थोड़ी भी सच्चाई है... तो यह हमारे समाज के पतन की सबसे डरावनी तस्वीर है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और सच्चाई की हर परत को खोलने में जुटी है।