गोमती में डूबे दो स्कूली छात्र, मौत
सलूंबर जिले के सराडा स्थित गोमती नदी में नहाने गए दो स्कूली छात्रों की मौत हो गई...
News Affair 24
एडमिन द्वारा

शेयर करना
सलूंबर - सलूंबर जिले के सराडा स्थित गोमती नदी में नहाने गए दो स्कूली छात्रों की मौत हो गई... बताया गया कि ये दोनों अपने दोस्तों के साथ स्कूल से निकलने के बाद नहाने के लिए गए थे... नदी की गहराई में जाने के वे डूब गए... वहां मौजूद दोस्त चिल्लाएं... उन्होंने गांव के लोगों को सूचना दी... इसके बाद गांव के लोगों ने पुलिस को बुलाकर दोनों को बाहर निकाला... और हॉस्पिटल लेकर पहुंचे... जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया... मृतक भरत पटेल और भावेश पटेल 12 और 13 साल के थे... और परिवार में इकलौते थे... वे दोनों पांचवीं कक्षा में पढ़ते थे...
रिपोर्ट - डेस्क